ओबामा के पैकेज के कांग्रेस की हरी झंडी

obama

अर्थव्यवस्था को मंदी से बाहर निकालने के लिए अमरीकी कांग्रेस को दोनो सदनों ने राष्ट्रपति ओबामा के 780 अरब डॉलर के आर्थिक पैकेज को मंज़ूरी दे दी है.

अमरीका की प्रतिनिधि सभा सीनेट से कुछ ही घंटे पहले इस आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज को मंज़ूरी दे चुकी थी. इस तरह इस आर्थिक पैकेज को अमरीकी कांग्रेस के दोनो सदनों की हरी झंडी मिल गई है.

इस कदम को राष्ट्रपति बराक ओबामा की पहली घरेलू राजनीतिक सफलता के रूप में देखा जा रहा है. 35 लाख नौकरियों का सवाल राष्ट्रपति ओबामा ने दोनों रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों से समर्थन की अपील की थी लेकिन विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी के सभी सांसदों ने इसका विरोध किया.

राष्ट्रपति ओबामा ने यह कहते हुए पैकेज के लिए समर्थन माँगा था कि आर्थिक मंदी के दौर में इस योजना के तहत कर में बचत या फिर कुछ ख़र्चे के साथ लगभग 35 लाख नौकरियाँ या तो बचाई जा सकेंगी या फिर नई नौकरियाँ शुरु हो पाएँगी जो अत्यंत ज़रूरी है.

रिपब्लिकन पार्टी ने ये कहते हुए इसका विरोध किया कि कर में रियायतें पर्याप्त नहीं हैं और इससे अर्थव्यवस्था पर आने वाले कई सालों के लिए कर्ज़ का बोझ पड़ेगा.

अब संभावना जताई जा रही है कि राष्ट्रपति ओबामा इस विधेयक पर सोमवार को हस्ताक्षर कर सकते हैं जिसके बाद ये लागू हो जाएगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+