अब बिहार में ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में गोरखपुर-मुजफ्फरपुर यात्री ट्रेन मोतिहारी रेलवे स्टेशन के निकट खड़ी एक मालगाड़ी के इंजन से टकरा गई।
हादसे में घायल हुए लोगों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। यहां पर राहत कार्य जारी हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। दुर्घटना के कारण इस मार्ग की कई ट्रेने अपने निर्धारित समय से कई घंटे लेट हो गई हैं।
कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटना के जांच के आदेश
उड़ीसा में जाजपुर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को हुए कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिये गये हैं। यह आदेश केंद्रीय रेल राज्य मंत्री आर वेलु ने शनिवार सुबह दुर्घटनास्थल का दौरा करने के बाद दिये।
उधर इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications