नारायण मूर्ति राजपक्षे के सलाहकार

इंफ़ोसिस के संस्थापक चेयरमैन रहे मूर्ति को राष्ट्रपति का अंतरराष्ट्रीय सलाहकार बनाया गया है.
नारायण मूर्ति श्रीलंका में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय निवेश को बढ़ावा देने के उपाय सुझाएँगे.
श्रीलंका के विदेश सचिव पालिता कोहाना ने कहा, "नारायण मूर्ति को राष्ट्रपति का अंतरराष्ट्रीय आईटी सलाहकार नियुक्त किया गया है, उन्होंने इसकी स्वीकृति दे दी है."
हमने कई देशों सहित भारत की ओर मदद के लिए रुख़ किया है. 'भारत में आईटी के पिता' नारायण मूर्ति ने यहाँ आकर हमारे कार्यक्रम का मान बढ़ाया है महिंदा राजपक्षे
| |
शुक्रवार को नारायण मूर्ति को एक राजकीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था जिसके बाद इसकी घोषणा की गई.
श्रीलंका में सरकार ने वर्ष 2009 को 'इंग्लिश एंड आईटी ईयर' घोषित किया है.
राजपक्षे ने कहा कि आईटी के क्षेत्र में भारत की प्रभावशाली प्रगति ने श्रीलंका को बहुत प्रेरणा दी है इसलिए वे भारत के एक नामी विशेषज्ञ की सलाह के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं.
राष्ट्रपति राजपक्षे ने शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में कहा, "यही वजह है कि हमने कई देशों सहित भारत की ओर मदद के लिए रुख़ किया है. 'भारत में आईटी के पिता' नारायण मूर्ति ने यहाँ आकर हमारे कार्यक्रम का मान बढ़ाया है."
पद्मविभूषण से सम्मानित नारायण मूर्ति अब इंफ़ोसिस के प्रमुख नहीं हैं लेकिन उसके निदेशक मंडल के चेयरमैन हैं.


Click it and Unblock the Notifications