वेलेंटाइंस डे: कहीं प्‍यार, कहीं मार

Police beating an activist
भोपाल/नई दिल्‍ली, 14 फरवरी: प्‍यार के इजहार का प्रतीक वेलेंटाइंस डे पर देश भर में कहीं विरोध प्रदर्शन हुए, तो कीं कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों ने इस दिन को मनाया। जगह-जगह हिंदूवादी संगठनों ने विरोध भी दर्ज किया। यही नहीं कई जगह प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

मध्‍यप्रदेश में भोपाल और ग्‍वालियर में कई हिंदूवादी संगठन सुबह से ही विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। जब प्रदर्शनकारियों का विरोध उग्र होने लगा तो पुलिस को हलका बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने शनिवार को भोपाल में पचास से ज्‍यादा हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। ये लोग सार्वजनिक स्‍थानों पर हंगामें कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक 35 शिवसैनिकों को ग्‍वालियर के चिडि़याघर से गिरफ्तार किया गया। ये लोग युवक-युवतियों को साथ ढूंढ रहे थे। पुलिस अधीक्षक यूके सूर्यवंशी के मुताबिक मध्‍यप्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय के पास और चिनार पार्क में शिवसैनिकों और संस्‍कृति बचाओ मंच के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

उन्‍होंने कहा कि शहरों में शांतिव्‍यवस्‍था नहीं भंग हो इसलिए इन सबको गिरफ्तार किया गया। उधर नई दिल्‍ली में भी माहौल गर्म रहा। यहां वेलेंटाइन्स डे इस बार कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया गया। राजधानी में वेलेंटाइन्स डे के विरोध में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर नजर आए।

कई संगठनों ने तो वेलेंटाइन्स डे का विरोध करने वालों के खिलाफ प्रदर्शन किया। शनिवार को कनॉट प्लेस में छात्रों का एक समूह ने 'भारत के लिए वेलेंटाइन' नामक मुहिम चलाया।

उधर उत्‍तर प्रदेश में शिवसैनिकों की सिनेमाघरों, पार्कों व अन्‍य सार्वजनिक स्‍थानों पर प्रेमी युगलों से झड़प हुई। फिलहाल प्रदेश से किसी प्रकार की गिरफ्तारी की कोई खबर नहीं है। हां यह जरूर है कि लखनऊ, वाराणसी, आगरा, आदि समेत सभी बड़े शहरों में सुरक्षाबल तैनात रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+