पंढेर पर कानूनी सलाह लेगी सीबीआई

सीबीआई का कहना है कि वो पंढेर को दिये गये मृत्युदंड से संतुष्ट तो है, लेकिन पंधेर को ठीक उतनी ही सजा दिए जाने के मुद्दे पर कानून के जानकारों से बात की जाएगी।
सीबीआई की ओर से यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह बात कही गई। सीबीआई का कहना है कि कोर्ट ने दो साल के अंदर सुनवाई कर फैसला सुना दिया। सीबीआई सुरिंदर कोली को दी गई सजा से पूरी तरह संतुष्ट है, लेकिन पंढेर के मामले में अदालत के आदेश का परीक्षण संभव है। उसके बाद ही आगे की कोई कार्रवाई की जाएगी।
विशेष न्यायाधीश रमा जैन ने शुक्रवार की सुबह पंढेर व उसके घरेलू नौकर कोली को 14 वर्षीय रिंपा हालदार की हत्या, उसके साथ बलात्कार, उसका अपहरण व आपराधिक षड़यंत्र रचने के आरोप में फांसी की सजा सुनाई थी। पंढेर और कोली पर इस प्रकार के 19 मामले दर्ज हैं।


Click it and Unblock the Notifications