बैंक दे रहे ज्यादा ऋणः मोंटेक

योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने यहां एक समारोह में कहा पिछले कुछ हफ्तों में कुछ बदलाव हुए हैं और बैंकों द्वारा ऋण दिए जाने की प्रक्रिया में सुधार हुआ है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उठाए कई कदमों और आरबीआई एवं वित्त मंत्रालय के अधिकारियों साथ बैंकों की हुई कई बैठकों के बाद ऋण की उपलब्धता में बढ़ोतरी हुई है।
वित्त मंत्री का पदभार संभाल रहे विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने हाल में बैंकों से कहा कि वे अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए छोटे एवं मध्यम आकार के उपक्रमों और बुनियादी ढांचे के लिए ज्यादा ऋण दें।


Click it and Unblock the Notifications