छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की हत्या

पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रायपुर से करीब 450 किलोमीटर दूर जशपुर जिले के कंसाबल ब्लाक में भाजपा नेता राजेंद्र जैन की उनके आवास में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
जशपुर के जिला पुलिस अधीक्षक अकबर राम कुर्रम ने बताया कि तीन बंदूकधारी देर रात जैन के आवास में घुसे और उनको गोली मार दी। घटनास्थल पर ही राय की मौत हो गई।
हत्या के पीछे दो कारण बताये जा रहे हैं। पहला नक्सलियों द्वारा उन्हें निशाना बनाया जाना और दूसरा वैलेंटाइंस डे का विरोध। हालांकि पुलिस किसी भी संभावना से इंकार नहीं कर रही है।
पुलिस ने हत्यारों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर जगह-जगह दबिश डालनी शुरू कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications