हिलेरी का कूटनीति के नए युग का वादा

वाशिंगटन, 14 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि अमेरिका कूटनीति के नए युग और विश्व की समस्याओं का वार्ता के माध्यम से हल खोजने के लिए प्रतिबद्ध है।

विदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार पूर्वी एशिया के दौरे पर जाने से पहले शुक्रवार को न्यूयार्क में एशियन सोसायटी को संबोधित करते हुए हिलेरी ने कहा कि अमेरिका अकेले दुनिया की समस्याओं का सामना नहीं कर सकता और दुनिया अमेरिका के बिना अपनी समस्याएं नहीं सुलझा सकती है।

हिलेरी ने कहा कि अपने पुराने सहयोगियों और उभरती शक्तियों के साथ बेहतर सहयोग से क्षेत्रीय और वैश्विक समस्याओं का हल खोजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ महीनों में मैं यूरोप, लैटिन अमेरिका, अफ्रीका और मध्य पूर्व के नेताओं के साथ मुलाकात में अधिक मजबूत द्विपक्षीय संबंधों पर जोर दूंगी। अगले सप्ताह मैं टोक्यो, जकार्ता, स्योल और बीजिंग के दौरे में अधिक बेहतर संबंधों के निर्माण का प्रयास करूंगी।

क्लिंटन ने कहा कि विदेश मंत्री के रूप में एशिया के पहले दौरे में वे प्रशांत क्षेत्र के देशों से बेहतर संबंधों की आवश्यकता का संकेत देने की उम्मीद में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+