कनाडा का एक और मंत्री भारत दौरे पर

क्लेमेंट के दौरे के दौरान किसी बड़े समझौते पर हस्ताक्षर की योजना नहीं है। दौरे के दौरान वह अपने भारतीय समकक्ष और औद्योगिक जगत के लोगों से मुलाकात करेंगे। उनकी यह यात्रा कनाडा की भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों को मजबूत बनाने की पहल का हिस्सा है।

अमेरिका में आए आर्थिक सकंट से किसी अन्य देश की तुलना में सबसे ज्यादा प्रभावित कनाडा की नई नीति यूरोप और एशिया के साथ व्यापारिक रिश्तों को बढ़ाना है ताकि पड़ोसी देशों पर निर्भरता कम किया जा सके। इसी नई नीति के तहत कनाडा के मंत्री भारत दौरे पर आ रहे हैं।

संबंधों में आ रही मजबूती के परिणाम स्वरूप ही पिछले माह दोनों देशों के बीच परमाणु क्षेत्र में सहयोग एक बार फिर स्थापित हो सका था। सन् 1974 में भारत के परमाणु परीक्षण करने के कारण दोनों देशों के बीच रिश्ता टूट गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+