उड़ीसा में मुख्यमंत्री ने रेल दुर्घटनास्थल का दौरा किया (लीड-1)
भुवनेश्वर, 14 फरवरी (आईएएनएस)। उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को जाजपुर जिले में उस स्थान का दौरा किया जहां शुक्रवार को रेल दुर्घटना हुई थी। इस रेल दुर्घटना में नौ लोगों मारे गए और 150 से अधिक घायल हुए।
दुर्घटना के बाद दी गई प्रारंभिक जानकारी में मृतकों की संख्या 15 बताई थी, लेकिन बाद में नौ लोगों के ही मारे जाने की पुष्टि हुई।
मुख्यमंत्री पटनायक ने जाजपुर के अस्पताल और कटक के श्रीरामचंद्र भंज मेडिकल कालेज अस्पताल में जाकर वहां भर्ती दुर्घटना के घायलों का हालचाल पूछा और उनके उचित इलाज के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है के जाजपुर-क्योंझर रोड रेलवे स्टेशन के नजदीक शुक्रवार रात हावड़ा-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए थे।
पूर्वी तटीय रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी जे.पी.मिश्रा ने आईएएनएस का बताया कि चार डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं।
रेल मंत्री लालू प्रसाद ने पहले मृतकों की संख्या 15 बताई थी लेकिन रेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार मरने वालों की संख्या नौ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications