हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में 787 अरब डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज को मंजूरी (लीड-1)

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पैकेज को 83 के मुकाबले 246 मतों से मंजूरी मिली। अब इसे सीनेट की मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा।

अगर इस पैकेज को सीनेट की मंजूरी मिल जाती है तो इसे कानूनी अमलीजामा पहनाने के लिए राष्ट्रपति बराक ओबामा के हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा।

इस प्रोत्साहन पैकेज में 311 अरब डॉलर का उपयोग बुनियादे ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा व प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा। ऊर्जा क्षेत्र के लिए 37 अरब डॉलर, आर्थिक संकट से प्रभावित हुए लोगों के लिए 24.3 अरब डॉलर और विधि प्रवर्तन व अन्य कार्यक्रमों के लिए 7.8 अरब डॉलर की राशि का प्रावधान किया गया है।

इस पैकेज के संबंध में लाए गए बिल की पशंसा करते हुए ओबामा ने कहा इससे अगले दो वर्षो में 35 लाख से अधिक रोजगार पैदा होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "इस योजना का अहम लक्ष्य नई नौकरियां पैदा करना है जिसकी अमेरिकियों को दरकार है।"

उधर, इस बिल का रिपब्लिकन सदस्यों ने जमकर विरोध किया। उनका कहना था कि यह सिर्फ पैसे की बर्बादी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+