प्रधानमंत्री कार्यालय के पास आत्मदाह की कोशिश (लीड-1)
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) आई.बी.रानी ने आईएएनएस को बताया, "यह घटना अपराह्न् लगभग 3.30 बजे घटी। अभिषेक कुमार नामक व्यक्ति ने अपने शरीर में आग लगा लिया। उसे राममनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है।"
रानी ने कहा कि अभिषेक 80 प्रतिशत जल चुका है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "अभिषेक झारखंड में रांची का रहने वाला है। उसने मुझे बताया कि वह पिछले पांच दिनों से प्रधानमंत्री से मिलने का प्रयास कर रहा था, लेकिन सुरक्षा कर्मी उसे रोक देते थे।"
पुलिस अधिकारी ने कहा, "शनिवार को वह 3.25 बजे के आसपास वहां पहुंचा। उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेला और आग लगा लिया। इसके बाद पीसीआर को फोन पर सूचना दी गई। वह प्रधानमंत्री से कुछ कहना चाहता था।"
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना स्थल पर उपस्थित कोई भी पुलिस कर्मी उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया। अलबत्ता राहगीरों ने आगे आकर आग बुझाने में मदद की।
पुलिस अधिकारी ने बताया, "उसने मुझे बताया कि वह कुवैत में कंप्यूटर इंजीनियर के रूप में काम कर रहा था। हमारे पास उसके परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह फिलहाल कोई बयान दे पाने की स्थिति में नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications