एक बस में समाया पूरा मध्य प्रदेश !

Madhya Pradesh Map
लखनऊ, 14 फरवरी: उज्जैन के मंदिर, चित्रकूट के पावन स्थल, ग्वालियर का ऐतिहासिक किला और कान्हा उद्यान। ये सभी मौजूद हैं एक बस के अंदर। यह बस इन दिनों उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में लोगों को मध्य प्रदेश के दर्शन करा रही है।

मध्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से एक पर्यटन प्रदर्शनी बस तैयार की गई है। आम बसों से अलग इस प्रदर्शनी बस के अंदर और बाहर राज्य के पर्यटक स्थलों की पेंटिंग लगाई गई है।

यह बस विभिन्न शहरों से होते हुए लखनऊ पहुंची है। इसे शहर के प्रमुख स्थलों पर खड़ा किया जा रहा है, ताकि लोगों को मध्य प्रदेश के बारे में जानकारी दी जा सके।

मध्य प्रदेश पर्यटन के लखनऊ स्थित कार्यालय में प्रबंधक महेश दीक्षित ने आईएएनएस को बताया कि लोगों को मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी देने के मकसद से देश की यह पहली पर्यटन प्रदर्शनी बस चलाई गई है।

दीक्षित के मुताबिक बस में ग्वालियर, उज्जैन, खजुराहो, चित्रकूट, शिवपुरी और मांडू जैसे पर्यटक स्थलों पर प्रचार साहित्य मौजूद हैं। इसके अलावा एल.सी.डी. प्रोजेक्टर के माध्यम से भी लोगों को पर्यटक स्थलों की जानकारी दी जा रही है।

बस के चालक रहमानी और गाइड तौफीक अहमद ने बताया कि लोग बड़ी संख्या में उत्साह के साथ आकर मध्य प्रदेश के पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

पर्यटन अधिकारी के मुताबिक यह बस लखनऊ के अलावा वाराणसी, इलाहाबाद व कानपुर का भी दौरा करेगी। उसके बाद यह ग्वालियर के लिए रवाना होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+