तालिबान के खिलाफ अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा पाकिस्तान : जरदारी (लीड-1)

जरदारी ने अमेरिकी टीवी चैनल सीबीएस को दिए गए साक्षात्कार में कहा,"यह तथ्य है कि हमारे देश के काफी अधिक भाग में तालिबान उपस्थित है।"

जरदारी ने कहा कि तालिबान पाकिस्तान पर कब्जा करना चाहता है। उनके बढ़ते प्रभाव को शक्ति से रोकना अपरिहार्य है क्योंकि वह हमारी जीवन शैली को बदलना चाहते हैं।

इस साक्षात्कार का प्रसारण रविवार को किया जाएगा।

जरदारी ने कहा कि सेना अफगानिस्तान सीमा से लगे अशांत क्षेत्र में समस्याओं से निपटने के साथ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार का सहयोग कर रही है।

जरदारी और प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में कबायली इलाके और उत्तर पश्चिम सीमा प्रांत की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने उपद्रवग्रस्त स्वात इलाके में सरकार का प्रभाव स्थापित करने के लिए सैनिक कार्रवाइयां जारी रखने का निर्णय लिया।

इस बैठक में सेना प्रमुख अशफाक परवेज कयानी, आईएसआई महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शुजा पाशा, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, गृह मंत्री रहमान मलिक, उत्तर पश्चिम सीमा प्रांत के गवर्नर ओवैस अहमद गनी, उत्तर पश्चिम सीमा प्रांत के मुख्यमंत्री हैदर खान होती और अवामी लीग के अध्यक्ष अस्फंदयार वली खान भी उपस्थित थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+