बांग्लादेश में युद्ध अपराध के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया (लीड-1)
स्टार ऑनलाइन ने सूचना दी है कि दाउद हुसैन (70) व नूर-ए-अनवर (65) को मोहनुपर उपजिले के बामुनडिग्घी बेराबारी में स्थित उनके घरों से तड़के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
राजशाही जिले के न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने दोनों को पांच दिन के पुलिस हिरासत में भेज दिया।
हुसैन को जमात-ए-इस्लामी तथा अनवर को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) से संबद्ध बताया गया है।
ज्ञात हो कि बांग्लादेश में इस तरह की गिरफ्तारी पहली बार प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार द्वारा की गई है। हसीना ने पिछले महीने सत्ता संभालने के साथ ही 1971 के युद्ध अपराधियों के साथ न्याय करने का वादा किया था।
जमात-ए-इस्लामी के राष्ट्रीय कार्यालय के एक नेता ने कहा कि इस गिरफ्तारी के बारे में पार्टी को कोई सूचना नहीं है।
ज्ञात हो कि जमात-ए-इस्लामी ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्तान का समर्थन किया था।
बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान लगभग 30 लाख लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications