सोनिया ने अलगाववादियों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल होने को कहा (लीड-1)
श्रीनगर में नए अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करते हुए सोनिया ने कहा, "जो लोग विभिन्न समुदायों के बीच नफरत का बीज बोते हैं वे किसी के दोस्त नहीं हैं।"
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने विधानसभा चुनावों में भारी मतदान कर लोकतंत्र में अपना विश्चास जता दिया है। अब हिंसा में यकीन करने वालों को उनसे सीख लेनी चाहिए।"
उन्होंने कहा कि जो लोग हिंसा के रास्ते पर चल रहे हैं उन्हें लोकतंत्र में लोगों के विश्वास से सीख लेनी चाहिए।
सोनिया ने उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर को जोड़ने वाली एक रेल सेवा का उद्घाटन करते हुए कहा कि केवल शांति और लोकतंत्र विकास और सौहार्द का मार्ग है।
इस समारोह में नागरिक उड्ययन मंत्री प्रफुल्ल पटेल, रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सैफुद्दीन सोज और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications