बांग्लादेश में युद्ध अपराध के दो आरोपी गिरफ्तार
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पुलिस की ओर से बताया गया कि जमात-ए-इस्लामी से संबद्ध दाउद हुसैन (70) व नूर-ए-अनवर (65) को राजशाही जिले से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों पर आजादी समर्थकों की हत्या करने का आरोप है।
ज्ञात हो कि बांग्लादेश में इस तरह की गिरफ्तारी पहली बार प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार द्वारा की गई है। हसीना ने पिछले महीने सत्ता संभालने के साथ ही 1971 के युद्ध अपराधियों के साथ न्याय करने का वादा किया था।
जमात-ए-इस्लामी के राष्ट्रीय कार्यालय के एक नेता ने कहा कि इस गिरफ्तारी के बारे में पार्टी को कोई सूचना नहीं है।
ज्ञात हो कि जमात-ए-इस्लामी ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्तान का समर्थन किया था।
दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया और युद्ध के दौरान उनकी गतिविधियों के बारे में उनसे पूछताछ करने की अनुमति मांगी गई।
बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान लगभग 30 लाख लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications