नक्सलवादियों ने छत्तीसगढ़ सरकार से वार्ता की पेशकश की
अपने गुप्त ठिकाने से नक्सलवादियों के एक वरिष्ठ नेता पांडु उर्फ पनदन्ना ने एक स्थानीय समाचार चैनल से बातचीत में राज्य सरकार से वार्ता की पेशकश करते हुए मंत्रिमंडल को शांति वार्ता के लिए अबूझमाड़ के जंगलों में आने का निमंत्रण दिया।
बस्तर क्षेत्र में स्थित अबूझमाड़ जंगलों में नक्सलवादियों ने अपनी अंतरिम सरकार और आतंकवादी ढांचा कायम कर रखा है। यहां से वे कई राज्यों में नक्सलवादी हिंसा को सहयोग देते हैं।
नक्सलवादियों के इस नए शांति प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी सरकार ठंडा रवैया अपनाए हुए है। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि शांति वार्ता के आगे आने से पहले नक्सलियों को हिंसा को समाप्त करना चाहिए।
गैरकानूनी माओवादी कम्युनिस्ट पार्टी के दंडकारण्य विशेष जोनल समिति के प्रवक्ता पांडु ने 31 जनवरी को भी प्रेस में एक बयान जारी करके राज्य सरकार को दशकों पुरानी नक्सलवादी हिंसा के समाधान के लिए वार्ता का निमंत्रण दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications