श्रीलंका के प्रांतीय चुनाव में राजपक्षे की पार्टी ने जीत की संभावना जताई (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक शनिवार को कुल नौ में से दो प्रांतों के सदस्यों को चुनने के लिए मतदान हुआ। इन दोनों प्रांतों में 34 लाख से अधिक मतदाता हैं।
श्रीलंका के राष्ट्रपति महिदा राजपक्षे के नेतृत्व वाले यूपीएफए ने लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के खिलाफ सेना को मिली कामयाबी को अपने प्रचार का प्रमुख मुद्दा बनाया है। चुनाव में इसका फायदा मिलने की संभावना भी है।
उधर, मुख्य विपक्षी युनाइटेड नेशनल पार्टी ने लोगों के बदहाल जीवन स्तर को अपना मुद्दा बनाते हुए सरकार की सैन्य कार्रवाई को राजनीतिक फायदे से जोड़ा है।
पिछले वर्ष मई और अगस्त में तीन प्रांतों में हुए चुनावों में राजपक्षे की पार्टी ने भारी जीत हासिल की थी।
उल्लेखनीय है कि श्रीलंका में यूपीएफए सरकार का कार्यकाल अप्रैल, 2010 में पूरा हो रहा है लेकिन संभावना है कि राजपक्षे इस वर्ष के मध्य तक संसदीय चुनाव करवा सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications