मलेशिया में पुराने मंदिर को सरकारी सहायता
समाचार पत्र 'द स्टार' ने कहा कि नेगरी सेम्बिलान राज्य सरकार ने सेरेबाम के नजदीक पाजाम में स्थित देवी श्री महा मरियम्मा मंदिर को जमीन का मालिकाना अधिकार देकर मदद की है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष ए. तिरुमल सामी ने इसके लिए मुख्यमंत्री मोहम्मद हसन को समुदाय की ओर से धन्यवाद दिया है।
सामी ने शुक्रवार को कहा कि सरकारी सहायता मंदिर की भूमि की कीमत का 80 प्रतिशत हिस्सा है। इससे मंदिर के खजाने का बोझ हल्का होगा।
मंदिर प्रशासन पिछले 17 वर्ष से मंदिर की भूमि को खरीदने का प्रयास कर रहा था लेकिन भारी कीमत के कारण यह बहुत कठिन था।
मंदिर एक पुराने रबड़ बागान में स्थापित है। आरंभ में इसके अधिकांश श्रद्धालु रबड़ बागान के कर्मचारी थे। पिछले छह वर्षो से मंदिर समिति के अध्यक्ष सामी ने कहा कि कई वर्षो के प्रयत्न के बाद मंदिर को जमीन का स्वामित्व मिलने से वे गर्व महसूस कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications