पाकिस्तान में संदिग्ध अमेरिकी हवाई हमले में 26 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए ने एक पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी के हवाले से जानकारी दी है कि इस हमले में सात अन्य लोग घायल हो गए। पश्चिमोत्तर इलाका तालिबान और अल कायदा के आतंकवादियों का गढ़ माना जाता है।
नाम नहीं छापने की शर्त पर एक स्थानीय खुफिया अधिकारी ने बताया कि शवांगाई क्षेत्र में एक किलानुमा घर पर मिसाइल दागे गए। स्थानीय लोगों ने घर से 26 शवों को बाहर निकाला है और माना जा रहा है कि कई शव अब भी अंदर पड़े हुए हैं।
अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में अधिकतर उज्बेकिस्तानी हैं और वे इस घर में एक बैठक कर रहे थे।
हमले के बाद तालिबान के लड़ाकुओं ने क्षेत्र को घेर लिया और घायलों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती करवाया।
पिछले चार माह में पाकिस्तान में अमेरिकी सेना ने 30 से अधिक हवाई हमले किए हैं, जिसमें अल कायदा और तालिबान के दर्जनों आतंकवादी मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications