पोलिस नागरिक के हत्यारे को गिरफ्तार करेगा पाकिस्तान
पाकिस्तानी समाचार पत्र 'डॉन' ने अपनी वेबसाइट पर इस संबंध में खबर प्रकाशित की है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि पोलैंड के नागरिक पॉयटर स्टेन्जेक के हत्यारे को वह गिरफ्तार करने के प्रति प्रतिबद्ध है। मंत्रालय ने इस घटना को आतंकवाद का घिनौना चेहरा करार दिया।
मंत्रालय ने कहा कि स्टेन्जेक की हत्या की वह निंदा करता है और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।
उल्लेखनीय है कि 42 वर्षीय स्टेन्जेक पाकिस्तान में एक पोलिश तेल कंपनी में काम करते थे। पिछले वर्ष सितम्बर में आतंकवादियों ने उन्हें अगवा कर लिया था। पोलैंड ने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति स्टेन्जेक के अगवा करने वालों के संबंध में जानकारी देगा उसे वह 290,000 डॉलर ईनाम स्वरूप देगा।
पोलैंड ने इस संबंध में सहायता के लिए अमेरिकी विदेश मंत्रालय को भी एक पत्र लिखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications