अफगानिस्तान दौरे पर पहुंचे हॉलब्रुक

हॉलब्रुक के दौरे को देखते हुए अफगान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान का दौरा कर रहे हॉलब्रुक इस दौरान अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई से मिलेंगे।
हॉलब्रुक पिछले सप्ताह पाकिस्तान के दौरे पर आए थे। संभावना जताई जा रही है कि वे अगले सप्ताह भारत के दौरे पर आ सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि तालिबान के आठ आत्मघाती हमलावरों ने बुधवार को कई स्थानों पर विस्फोट कर दिया था जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। इसके मद्देनजर भी हॉलब्रुक के दौरे के दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications