बगदाद, 13 फरवरीः इराक की राजधानी में शुक्रवार को हुए आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के दक्षिणी हिस्से में यह बम विस्फोट किया गया। मारे गए लोग तीर्थयात्री बताए जा रहे हैं।