कर्ज के लिए बच्चे को गिरवी रखा

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार केमेरोवो के दक्षिणी इलाके में स्थित यासनाया पॉलीयाना गांव में एक परिवार में एक अज्ञात बच्चे के होने की पुलिस को सूचना मिली। खबर की पुष्टि के लिए पुलिस उस गांव में पहुंची।
पुलिस को पता चला कि उस परिवार ने एक व्यक्ति से उसके बच्चे को इसलिए अपने पास रख लिया, ताकि वह व्यक्ति उस परिवार से लिए गए कर्ज को वापस कर दे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "पुलिस, महाजन व बच्चे तक पहुंच तो गई, लेकिन महाजन ने बच्चे को वापस करने से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि कर्ज लेने वाले की ओर से बच्चे को जमानत के तौर पर रखा गया है।"
परिणामस्वरूप पुलिस ने बच्चे को जबरन अपने कब्जे में ले लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications