जिल्लुर रहमान बने बांग्लादेश के राष्ट्रपति

zillur rehamn
ढाका, 12 फरवरी: वरिष्ठ राजनेता जिल्लुर रहमान ने गुरुवार को बांग्लादेश के 19 वें राष्ट्रपति के रुप में शपथ ली।

प्रधान न्यायाधीश रुहुल अमीन उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अवामी लीग के 79 वर्षीय नेता जिल्लुर रहमान ने इजाजुद्दीन अहमद का स्थान ग्रहण किया है, जिनका कार्यकाल सितम्बर 2007 में खत्म हो गया था।

इससे पहले गुरुवार को संवैधानिक बाध्यता को पूरा करने के लिए जिल्लुर रहमान ने अवामी लीग से इस्तीफा दे दिया। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि जिल्लुर रहमान का राष्ट्रपति बनना गर्व की बात है। उनका जीवन लोगों की सेवा के लिए समर्पित है।

राष्ट्रपति ने एक निजी समाचार चैनल से कहा कि लोगों की भलाई और मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए मैं पूरी क्षमता से प्रयास जारी रखूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+