अफगानी सेना को दिए गए हथियार गायब

अमेरिका द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अफगानी सेना को दिए गए तकरीबन 240,000 छोटे हथियार और अन्य सामान जिनमें 2,410 ऐसे कीमती यंत्र शामिल हैं जो रात में देखने में सहायता करते हैं गायब हो गए हैं।
अमेरिका में गवर्नमेंट एकाउंटबिलिटी ऑफिस (जीएओ) की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी सेना अफगान सुरक्षा बलों को दिए गए 135,000 हथियारों का रिकार्ड रखने में असफल रही है।
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार अफगानी सुरक्षा बलों को प्रशिक्षण देने और हथियारों से लैस करने में अब तक 16.5 अरब डॉलर की राशि खर्च की जा चुकी है और इस साल भी इस पर 5.7 अरब डॉलर का खर्च आयेगा।


Click it and Unblock the Notifications