उत्तर प्रदेश में शिक्षकों पर लाठीचार्ज

उत्तर प्रदेश वित्त विहीन शिक्षक संघ (यूपीएनटीए) के बैनर तले हजारों शिक्षकों और कर्मचारियों ने विधान भवन के सामने घंटों जाम लगाया। करीब चार घंटे तक नारेबाजी करते हुए शिक्षक जब विधान भवन की ओर जाने लगे तो पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भांजी।
यूपीएनटीए के सचिव आफताब आलम खान के मुताबिक लाठीचार्ज में 50 से ज्यादा शिक्षक और कर्मचारी घायल हुए हैं। शिक्षकों व कर्मचारियों को जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इस मामले पर पुलिस अधीक्षक (कानून-व्यवस्था) रघुवीर लाल ने बताया कि प्रदर्शनकारी विधानसभा से राजभवन की तरफ जा रहे थे तभी उनके उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस अधीक्षक का दावा है कि लाठीचाज में कोई घालय नहीं हुआ है।
शिक्षक नेताओं के मुताबिक वित्त विहीन शिक्षकों और कर्मचारियों को राज्य सरकार की तरफ से प्रतिमाह 500 से 1500 रुपये दिए जाते हैं। उनकी मांग है कि उन्हें नियमित वेतन के रूप में कम से कम 5000 रुपये प्रतिमाह दिया जाए।


Click it and Unblock the Notifications