'पाकिस्तान तय करे कैसे रिश्ते चाहता है'

मुंबई हमलों के बारे भारत के दस्तावेज़ों पर पाकिस्तान के जबाव को सकारात्मक कदम बताते हुए भारतीय विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने लोकसभा में ये उम्मीद जताई कि पाकिस्तान वहाँ 'आतंकवाद के तंत्र' को नष्ट करने के भरोसेमंद क़दम उठाएगा.
गुरुवार को मुंबई हमलों से संबंधित जाँच के क्रम में पाकिस्तान ने गुरुवार को पहली बार ये स्वीकार किया था कि हमलों की साज़िश का कुछ हिस्सा उसकी ज़मीन पर ही रचा गया.
'पाकिस्तान में भी रची गई थी साज़िश'
जनता नहीं ज़िम्मेदार भारत-पाक संबंधों में हम उस मोड़ पर ख़ड़े हैं जब पाकिस्तान को ये तय करना है कि वह भारत के साथ कैसे संबंध चाहता है. बहुत कुछ पाकिस्तान जो करेगा उस पर निर्भर करेगा.हमारी पाकिस्तान की जनता से कोई लड़ाई नहीं है. उन्होंने इन हमलों के लिए ज़िम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए और इसीलिए हमने सोच-समझकर लोगों की बीच संपर्क पर कोई पाबंदी नहीं लगाई है विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी
| |
पिछले साल नवंबर में मुंबई हमलों के क़रीब डेढ़ महीने बाद पाँच जनवरी को भारत ने पाकिस्तान को जानकारी सौंपी थी और मांग की थी कि वह कार्रवाई करे. इन हमलों में कम से कम 173 लोग मारे गए थे.
'लोगों के संपर्क पर पाबंदी नहीं'
संसद में विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने उस पूरी कार्रवाई की सूची पढ़कर सुनाई जो भारत सरकार ने मुंबई हमलों के सिलसिले में पाकिस्तान के संदर्भ में की है.
प्रणव मुखर्जी का कहना था, "भारत-पाक संबंधों में हम उस मोड़ पर ख़ड़े हैं जब पाकिस्तान को ये तय करना है कि वह भारत के साथ कैसे संबंध चाहता है. बहुत कुछ पाकिस्तान जो करेगा उस पर निर्भर करेगा."
भारतीय विदेश मंत्री ने कहा, "हमारी पाकिस्तान की जनता से कोई लड़ाई नहीं है. उन्होंने इन हमलों के लिए ज़िम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए और इसीलिए हमने सोच-समझकर लोगों की बीच संपर्क पर कोई पाबंदी नहीं लगाई है."
उनका कहना था कि पाकिस्तान ने जो जानकारी माँगी है वह पाकिस्तान के जवाब और पूरे मुद्दे पर दोबारा नज़र डालने के बाद, यदि उचित समझा गया तो पाकिस्तान को दी जाएगी.
उन्होंने कहा, "भारत ये चाहता है कि पाकिस्तान में आतंकवाद का तंत्र नष्ट किया जाए और जो आतंकवादियों के प्रशिक्षण देते हैं उन पर पाबंदी लगे. इन लोगों को मिलने वाले समर्थन ख़त्म हो. हम स्थिति का पुन: आकलन करेंगे और वो सब कदम उठाएँगे जो हम ज़रूरी समझेंगे."


Click it and Unblock the Notifications