इंडियन एयरलाइंस के विमान में आग

नई दिल्ली से पटना जाने वाली इंडियन एयरलाइंस की उड़ान (संख्या आईसी 409) में यह हादसा हुआ। लैंडिंग के समय बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जिस कारण अलार्म नहीं बजा। दुर्घटना के समय विमान में डेढ़ सौ यात्री सवार थे। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
इस हफ्ते तीसरी बार बड़ा विमान हादसा होते-होते बचा। इससे पहले सोमवार को मुंबई हवाई अड्डे पर में राष्ट्रपति के काफिले में शामिल भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर एक यात्री विमान (आईसी 866) से टकराने से बच गया। इसके बाद दस फरवरी को असम में दो विमान हवा में टकराने से बच गये।


Click it and Unblock the Notifications