पाकिस्तान के कदम सकारात्मक: भारत

भारत के विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने मुंबई हमले में पाकिस्तानी तत्वों का हाथ होने को इस्लामाबाद के कदम का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भारत को आशा है कि पाकिस्तान अपनी जमीन पर आतंकवादी ढांचे को नष्ट करने के लिए विश्वसनीय कदम उठाएगा।
प्रणब मुखर्जी ने बताया कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने और सबूतों की मांग की है। इसकी जांच के बाद हम देखेंगे कि उनको क्या दिया जा सकता है, क्या नहीं। मुखर्जी ने आशा जतायी कि दोनों देशों की सीमा पर आतंकवादी ढांचे को समाप्त करने के लिए भी पाकिस्तान विश्वसनीय कदम उठाएगा।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए भारत कोई कसर नहीं छोड़ेगा। इसके लिए हम हर संभव प्रयास के लिए तैयार हैं।
अमेरिका ने भी स्वागत किया
पाकिस्तान द्वारा मुंबई हमले की जांच में सकारात्मक कदम उठाये जाने का अमेरिका ने भी स्वागत किया है।
अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट के कार्यकारी प्रवक्ता रोबर्ट वुड ने मीडिया से कहा कि पाकिस्तान द्वारा छह लोगों को गिरफ्तार किया जाना वाकई में सराहनीय क दम है।
इस्लामाबाद अब इस मामले में गंभीर हो गया है, यह एक अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि मुंबई हमलों के दोषियों को सजा जरूर मिलनी चाहिये।


Click it and Unblock the Notifications