शेयर बाजारों में बढ़त

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार के मुकाबले 74.77 अंक ऊपर 9,540.60 पर खुला। सुबह करीब 10 बजे यह 130.27 अंकों की तेजी के साथ 9,596.60 पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी ने गुरुवार के मुकाबले 3.90 अंक ऊपर 2,896.95 पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती 10 मिनटों के कारोबार में यह 39.30 अंकों के उछाल के साथ 2,932.35 पर कारोबार कर रहा था।
बीएसई में शुरुआती कारोबार का रुख सकारात्मक रहा। पहले 10 मिनट के कारोबार में यहां 632 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई जबकि 126 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।


Click it and Unblock the Notifications