रिलायंस को तिलैया परियोजना का ठेका

रिलायंस को मिलने वाली यह तीसरी सबसे बड़ी बिजली परियोजना है। इससे पहले मध्य प्रदेश की ससान और आंध्र प्रदेश की कृष्णापटनम विद्युत परियोजनाओं का ठेका भी रिलायंस को मिला था। रिलायंस पावर इसमें 120 अरब डॉलर का निवेश करेगी।
सरकार के बयान के अनुसार शुल्क आधारित बोली प्रक्रिया के माध्यम से 4,000 मेगावाट की ऊर्जा परियोजना का विकास विश्व में अपनी तरह का पहला प्रयास है। रिलायंस को पिछले महीने ही तिलैया परियोजना का अनुबंध हासिल हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications