अईटी कंपनियों में लगा नो एंट्री का बोर्ड

unemployment
मुम्बई, 13 फरवरीः ग्लोबल बाजार में मंदी का असर न केवल वर्तमान में नौकरियों पर पड़ रहा है बल्कि यह आने वाले समय तक जारी रहेगा।

भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनियां नए लोगों को फिलहाल काम पर नहीं रख रही हैं। आईटी कंपनियों ने एंट्री लेवल कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया को 12 से 15 महीने के लिए टाल दिया है।

मौजूदा प्रोजेक्टों पर दबाव बनने की वजह से कंपनियां नए लोगों की भर्ती से बचना चाहती हैं। इससे पहले आईटी कंपनियां इंजीनियरिंग छात्रों को उनके पास होने से साल भर पहले ही नौकरी दे देती थीं।

अब इन कंपनियों ने तय किया है कि वे इन छात्रों को पास होने के ठीक पहले ही जॉब ऑफर करेंगी। आईटी इंडस्ट्री की संस्था नैस्कॉम ने सभी बड़ी आईटी कंपनियों से बात करने के बाद देश भर के 200 इंजीनियरिंग कॉलेजों से कहा है कि वे अपने यहां प्लेसमेंट प्रक्रिया को छठे से बढ़ाकर आठवें सेमेस्टर तक के लिए टाल दें।

आईटी एग्जिक्यूटिव कह रहे हैं कि चिट्ठी भेजने का फैसला नैस्कॉम की एग्जिक्यूटिव काउंसिल की आम सहमति से लिया गया है। हालांकि , इन लोगों ने यह भी कहा कि सभी आईटी कंपनियों के लिए इस प्रस्ताव को मानना अनिवार्य नहीं है। आईटी कंपनियों की प्रस्तावित पॉलिसी अगले वित्त वर्ष से लागू हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+