रेल बजटः एसी का किराया घटा

लालू प्रसाद ने बताया कि रेलवे के विकास के लिए रेलवे ने नवंबर 2008 में चार फीसदी ब्याज दर से 10 करोड़ डॉलर का कर्ज लिया है। गौरतलब है कि यह रेल बजट वित्त वर्ष 2009 के पहले चार महीनों के लिए है।
रेलमंत्री ने अपने अभिभाषण में निम्नलिखित घोषणाएं कीं ।
- एसी-1, एसी-2, एसी-3, व एसी-चेयरकार, स्लीपर श्रेणी के किराए में दो फीसदी की कटौती।
- यात्री गाड़ियों की क्षमता 22 फीसदी बढ़ेगी।
- मालगाड़ियों की क्षमता 78 फीसदी बढ़ेगी।
- नई 43 ट्रेनों की घोषणा।
- नई दिल्ली- अहमदाबाद राजधानी एक्सप्रेस रोजाना चलेगी।
- भुवनेश्वर - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन चलेगी।
- मुम्बई बीकानेर सुपरफास्ट सप्ताह में दो दिन।
- निजामुद्दीन- बेंगलूरु राजधानी सप्ताह में तीन दिन।
- कश्मीर का रेलमार्ग से जुड़ाव बढ़ाने की कोशिशें।
- पांच साल में रेल दुर्घटनाएं 325 से घटकर 194 हुईं।
- साल 2008-09 में एक हजार किलोमीटर लम्बी रेल मार्ग का विद्युतीकरण हुआ।
- वैगन उत्पादन 6600 से बढ़ाकर 15,000 प्रति वर्ष किया जाएगा।
- बिना किराया बढ़ाए लाभ कमाया।
- रेलवे 2009 में 35,900 करोड़ रुपए खर्च करेगा।
- दिल्ली-मुम्बई 'फ्रेट कॉरिडोर" में काम शुरू।
- लुधियाना-कोलकाता 'फ्रेट कॉरिडोर" पर काम इसी माह शुरू होगा।
- पेंशन जरुरतों के लिए 10,500 करोड़ रुपए का प्रावधान।
- छठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू हुईं।
- पांच लाख लोग इंटरनेट की सुविधा का प्रयोग कर रहे हैं।
- यात्रियों की संख्या में 14 फीसदी की बढ़त।
- बुलेट ट्रेन की सुविधा बढ़ाने पर विचार जारी।
- रेलवे ने पिछले पांच साल में माल भाड़े में 3-8 फीसदी की वृद्धि की है।
- नवम्बर 2008 में चार प्रतिशत ब्याज दर पर 10 करोड़ डॉलर का कर्ज लिया।
- पिछले पांच साल में 90,000 करोड़ रुपए की नकदी जुटाई।
- पिछले चार सालों में चार कॉल सेंटर का निर्माण हुआ।
- 11वीं पंचवर्षीय योजना में 2.3 लाख करोड़ निवेश की योजना।
- पैसेंजर ट्रेनों की क्षमता 22 फीसदी बढ़ेगी।
- 'डबल कंटेनर ट्रेन" चलाई जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications