न्यूयार्क राज्य में विमान दुर्घटनाग्रस्त, कई के मरने की आशंका (लीड-1)

मीडिया में आई रिपोर्टों में कहा गया है कि पश्चिमी न्यूयार्क से बचाव दल को दुर्घटना स्थल बफैलो के बाहरी इलाके क्लारेंस सेंटर रवाना कर दिया गया है।

प्रशासन ने जानकारी दी है कि विमान कांटीनेंटल एयरलाइंस का था जो न्यूजर्सी के न्यूयार्क से बफैलो की उड़ान पर था।

एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना स्थल को घेर लिया गया है और राज्य पुलिस के जवान मौके पर मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि एक घर को भारी नुकसान हुआ है और उसके आसपास के मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है।

बफैलो न्यूज ने कहा है कि गुरुवार रात करीब 10 बजे हुई दुर्घटना में 49 लोगों की मौत हुई है।

दुघर्टना के बाद भीषण आग लग गई जिस कारण पूरे क्षेत्र में धुआं छा गया।

बफैलो नियाग्रा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से मिली एक अपुष्ट खबर में कहा गया है कि मरने वालों में 44 यात्रियों के अलावा चालक दल के चार सदस्य और एक अन्य व्यक्ति शामिल है।

समाचार चैनल सीएनएन ने फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारी के हवाले से कहा है कि विमान में 48 लोग सवार थे।

विमान कंपनी के अधिकारी क्रिस कॉलिंस ने कहा है कि चालक दल ने विमान में गड़बड़ी की सूचना दी थी।

कई घायलों को इलाज के लिए इरिक काउंटी मेडिकल सेंटर में भर्ती करवाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि आग पर अब भी काबू नहीं पाया जा सका है। करीब 12 परिवारों को मौके से हटाया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+