कोरम के अभाव में लोकसभा स्थगित

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। कोरम के अभाव के कारण लोकसभा को शुक्रवार को निर्धारित समय से दो घंटा पहले ही स्थगित करना पड़ा।

कार्यवाही तालिका के अनुसार सदन की कार्यवाही शाम छह बजे तक चलनी चाहिए थी। लेकिन सदन में सत्ता व विपक्ष की ओर से कुल मिलाकर 40 से भी कम सदस्य उपस्थित थे। लिहाजा सदन को अपराह्न् 3.45 बजे ही स्थगित करना पड़ा।

उड़ीसा के बीजू जनता दल (बीजेडी) ने आरोप लगाया कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार को सदन की कार्यवाही में रुचि नहीं है।

बीजेडी सांसद टी.सतपथी ने कहा, "मैं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नहीं बीजेडी के बारे में बात कर रहा हूं और हमारे सभी सांसद सदन में मौजूद हैं। हम सक्षम हैं और हम देश के भविष्य हैं।"

ज्ञात हो कि बीजेडी भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में साझेदार है। सदन में इसके तीन सांसद हैं।

लेकिन सत्ताधारी कांग्रेस के सदस्यों ने इसका विरोध किया और विपक्षी बेंचों पर सांसदों की अनुपस्थिति का आरोप लगाया।

इस पर लोकसभा के डिप्टी स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल ने अन्य सदस्यों को सदन में आने के लिए कार्यवाही पांच मिनट के लिए रोक दी। लेकिन इसके बाद भी सांसद सदन में नहीं आए।

अंतत: कोरम के अभाव में उन्होंने अपराह्न् 3.45 बजे सदन को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया।

नियमानुसार कोरम पूरा करने के लिए सदन में कम से कम 10 प्रतिशत सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है। लोकसभा में कुल 543 सांसद हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+