उड़ीसा में रेलगाड़ी पटरी से उतरी, 15 मरे, 100 घायल (लीड-3)
पूर्वी सीमा रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी जे. पी. मिश्रा ने आईएएनएस से कहा कि हावड़ा से आने वाली सुपर फास्ट रेलगाड़ी के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।
मिश्रा ने कहा, "दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। दो राहत रेलगाड़ी को खुर्दा रोड और भद्रक रेलवे स्टेशन से दुर्घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है। "
उड़ीसा के पुलिस महानिदेशक मनमोहन प्रहराज ने बताया कि दुर्घटना में करीब 100 लोग घायल हो गए। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। हमारी प्राथमिकता घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाना है।
बचाव और राहत कार्य में जुटे एक अधिकारी ने बताया कि कई लोग क्षतिग्रस्त डिब्बों के बीच फंसे हुए हैं।
जयपुर रोड स्थित एक स्थानीय निवासी ने आईएएनएस से फोन पर कहा कि दुर्घटना काफी भयानक था। मुझे मृतकों की संख्या की जानकारी नहीं है लेकिन इस दुर्घटना में 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
जेना ने कहा कि दुर्घटना शाम 7.45 बजे हुई। कलक्टर रात 9 बजे घटनास्थल पर पहुंचा। इलाका पूरी तरह से अंधेरे में डूबा हुआ था। स्थानीय निवासियों ने डीजल जनरेटर के सहारे राहत कार्य शुरू किया।
जेना ने कहा, "मैंने कुछ लोगों के साथ मिलकर एक विदेशी महिला समेत करीब 40 घायलों को अस्पताल पहुंचाया। "
वरिष्ठ रेलवे और जिला प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जयपुर यहां से 120 किलोमीटर दूर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications