पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों को खत्म करने की जरूरत : अमेरिका

वाशिंगटन, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान जब तक अपने देश से चलने वाली भारत विरोधी आतंकवादी गतिविधियों और ऐसे संगठनों के खिलाफ कड़े कदम नहीं उठाता तब तक दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने के प्रयास सार्थक सिद्ध नहीं होंगे।

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने गुरुवार को कांग्रेस को बताया कि नवंबर 2008 में मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों के बाद भारत सरकार को यकीन हो गया है कि ऐसे हमले पाकिस्तान की उस नई नीति का हिस्सा हैं जिनके तहत वह भारत के उभरते अंतर्राष्ट्रीय कद को क्षति पहुंचाना चाहता है।

अमेरिकी नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक (डीएनआई) एडमिरल डेनिस ब्लेयर ने खतरों के आकलन संबंधी अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा, "पाकिस्तान के विरुद्ध सैन्य कार्रवाई के अभाव में भारतीय जनता यह चाहेगी कि पाकिस्तान, मुंबई हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों और पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी संगठनों को नष्ट करने के लिए सख्ती से कार्रवाई करे। "

उन्होंने चेतावनी दी कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन भारत पर और हमले कर सकते हैं जिससे दोनों देशों के बीच विवाद और गहरा हो सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+