विश्व शक्ति की धुरी बन सकते हैं भारत और चीन

वाशिंगटन, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का कहना है कि आने वाले समय में भारत और चीन एक बार फिर विश्व शक्ति का केंद्र बन सकते हैं।

अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक (डीएनआई) एडमिरल डेनिस ब्लेयर ने गुरुवार को अमेरिकी कांग्रेस से कहा, "भारत और चीन 18वीं सदी की अपनी स्थितियों को वापस पा रहे हैं। उस समय दुनिया की कुल संपत्ति का 30 फीसदी चीन में और 15 फीसदी भारत में उत्पादित होता था।"

अमेरिका की सभी 16 एजेंसियों द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्तमान वित्तीय संकट से उनके विकास की गति थोड़ी धीमी जरूर होगी लेकिन वर्ष 2025 तक इन दोनों देशों का सकल घरेलू उत्पाद अमेरिका और जापान के बाद दुनिया में सबसे अधिक हो जाएगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा वित्तीय संकट और आर्थिक मंदी के कारण भारत और चीन के विकास की गति पर असर पड़ा है। वहां निर्यात और संस्थागत विदेशी पूंजी निवेश में कमी आई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+