भारत मुंबई हमले के साथ घरेलू राजनीति का घालमेल कर रहा है : पाकिस्तान

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, "हम महसूस करते हैं कि मुंबई हमले की वास्तविकता के साथ भारत की घरेलू राजनीति की मजबूरियों का घालमेल किया जा रहा है।"

प्रवक्ता की ओर से विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही थी, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान से मुंबई हमले के षडयंत्र के पूर्ण पर्दाफाश की मांग की थी। इसके साथ ही मुखर्जी ने कहा था कि भविष्य के रिश्ते पाकिस्तान द्वारा आरोपियों के खिलाफ की जाने वाली औचित्यपूर्ण कार्रवाई पर निर्भर होंगे।

प्रवक्ता ने कहा, "पाकिस्तान सरकार चाहती है कि भारत मुंबई हमले के विभिन्न पक्षों पर पूरी ईमानदारी के साथ सामने आए और एक पारदर्शी तरीके से इस घटना के लिए जिम्मेदार भारतीय लोगों व संस्थाओं के नामों का भी खुलासा करे।"

प्रवक्ता ने कहा, "हमने जिम्मेदारी की उच्च भावना के साथ कार्रवाई की है। हमने सहयोग का हाथ बढ़ाया है।"

प्रवक्ता ने आगे कहा, "इस क्षेत्र के हित में हम आगे भी ऐसा करते रहेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+