पिता 13 साल का, मां 15 साल की

समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक स्मिथ के 13 साल के पुत्र अल्फाई पाटेन ने चार साल पहले अपने से दो साल बड़ी एक लड़की के साथ सिर्फ एक रात के लिए असुरक्षित यौन संबंध बनाया था, जिसके कारण उस लड़की को गर्भ ठहर गया था।

पाटेन और उसकी नाबालिग प्रेमिका -चैंटेली स्टीडमैन ने बच्चे का नाम मैसी रोक्साने रखा है। स्टीडमैन अपनी मां के साथ ईस्टबर्न नाम के शहर में रहती है।

पत्र के मुताबिक जब स्टीडमैन मां बनी थी, तब उसकी उम्र मात्र 12 साल थी। उसने बताया कि एक रात के असुरक्षित यौन संबंध के कारण उसे गर्भधारण हुआ।

उसने कहा, "असुरक्षित यौन संबंध के बाद मैंने गर्भनिरोधक गोलियां लीं लेकिन उन्हें खाने में अनियमितता के कारण मेरा गर्भ ठहर गया। हमने छह सप्ताह तक गर्भ की बात को छुपाए रखा लेकिन एक दिन मेरी मां को सारा माजरा समझ में आ गया।"

पश्चिमी यूरोप में ब्रिटेन में ही सबसे अधिक नाबालिग गर्भधारण की घटनाएं होती हैं। स्मिथ ने इसे ब्रिटेन के नैतिक पतन का उदाहरण बताया है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो एक दिन ब्रिटिश समाज नष्ट हो जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+