अफगानी सेना को दिए गए 87,000 अमेरिकी हथियार गायब
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अमेरिका की ओर से जारी की गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 87,000 हथियार गायब हैं। इनमें बड़े पैमाने पर राइफल, पिस्तौल, मशीन गन और ग्रेनेड लांचर शामिल हैं।
अमेरिकी सेना की ओर से अफगानी सेना को तकरीबन 240,000 छोटे हथियार और अन्य सामान दिए गए थे। इनमें 2,410 ऐसे कीमती यंत्र शामिल थे जो रात में देखने में सहायता करते हैं।
अमेरिका में गवर्नमेंट एकाउंटबिलिटी ऑफिस (जीएओ) की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी सेना अफगान सुरक्षा बलों को दिए गए 135,000 हथियारों का रिकार्ड रखने में असफल रही है।
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार अफगानी सुरक्षा बलों को प्रशिक्षण देने और हथियारों से लैस करने में अब तक 16.5 अरब डॉलर की राशि खर्च की जा चुकी है और इस साल भी इस पर 5.7 अरब डॉलर का खर्च आयेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications