बी. रामालिंगा राजू के भाई को नहीं मिली अग्रिम जमानत
सूर्यनारायन राजू एसआरएसआर एडवाइजरी सर्विसिज के पूर्णकालिक निदेशक थे। इस कंपनी को बी. रामालिंगा राजू ने सत्यम में परिवार की हिस्सेदारी की देखरेख के लिए बनाया था।
इस बीच सत्यम में 70 अरब रुपये के घोटाला मामले में न्यायिक हिरासत में चंचलगुड़ा जेल में बंद रामालिंगा राजू, उनके भाई बी. रामा राजू और पूर्व वित्त अधिकारी वदलामणि श्रीनिवास ने एक बार फिर जमानत के लिए अर्जी दायर की है।
छठे अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी डी. रामाकृष्णा ने इस अर्जी पर अपना फैसला 18 फरवरी तक के लिए सुरक्षित रख लिया। इससे पहले दंडाधिकारी रामाकृष्णा ने इन तीनों की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।
अदालत ने इसके साथ ही भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) की उस अर्जी पर भी 17 फरवरी तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया जिसमें वदलामणि श्रीनिवास और प्राइसवाटरहाउस के दो आडिटरों से पूछताछ की इजाजत मांगी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications