इराक में आत्मघाती हमले में 35 मरे, 65 घायल (लीड-2)
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक महिला आत्मघाती हमलावर ने शहर से 44 किलोमीटर दूर दक्षिण में मुसैयाब इलाके में शिया धार्मिक स्थल में घुसकर खुद को विस्फोटकों से उड़ा दिया।
एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
इस समय इराक के विभिन्न प्रांतों से हजारों तीर्थयात्री पवित्र शहर कर्बला जा रहे हैं। वे लोग पैगंबर हजरत मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन की शहादत दिवस के 40 दिन पूरे होने के मौके पर मातम करते हुए अरबाइन की रस्म अदा करने के लिए कर्बला जा रहे हैं।
हाल के दिनों में शिया तीर्थयात्रियों पर हमले बढ़े हैं। गुरुवार को कर्बला के नजदीक इमाम हुसैन के पवित्र स्थान पर आठ तीर्थ यात्री मारे गए थे।
इराक में शिया समुदाय पर सुन्नी संप्रदाय के लोगों द्वारा हमले किए जाते रहे हैं। सुन्नी विद्रोहियों को अल कायदा का संरक्षण प्राप्त है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications