पाकिस्तानी जनता के साथ हमारा कोई झगड़ा नहीं: मुखर्जी

संसद में दिए अपने एक बयान में विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि भविष्य के रिश्ते पाकिस्तान द्वारा मुंबई हमले के मामले में दिखाई गई गंभीरता पर निर्भर करेंगे।

मुखर्जी ने लोकसभा में कहा, "हम रिश्तों के एक ऐसे मोड़ पर खड़े हैं, जहां पाकिस्तान सरकार को तय करना है कि वह भविष्य में भारत के साथ किस तरह का रिश्ता चाहता है।"

मुखर्जी ने आगे कहा, "यह ज्यादा कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि पाकिस्तान मुंबई हमले के मामले में कितनी औचित्यपूर्ण कार्रवाई करता है।"

पाकिस्तानी जनता के प्रति अपनी सकारात्मक भावना का इजहार करते हुए मुखर्जी ने कहा कि सरकार ने दोनों देशों के बीच यातायात संपर्क व जनता के बीच आपसी संपर्क बरकरार रखने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, "मैं इस बात को साफ कर देना चाहता हूं कि पाकिस्तानी जनता के साथ हमारा कोई झगड़ा नहीं है। हम उसकी बेहतरी की कामना करते हैं। हम यह बिल्कुल नहीं चाहते कि उसे इस परिस्थिति के परिणाम भुगतने पड़ें या इसके लिए वह बेवजह जिम्मेदार ठहराई जाए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+