वर्ष 2008 के प्रमुख हवाई हादसे

प्रस्तुत है वर्ष 2008 के प्रमुख विमान हादसों की सूची :

-21 फरवरी, 2008 के वेनेजुएला की एअरलाइन कंपनी का एक विमान 'सांता बारबरा' उड़ान भरने के ठीक बाद वेनेजुएला के एंडीज पर्वतों में हादसे का शिकार हो गया। इस घटना में विमान पर सवार सभी 46 लोगों की मौत हो गई।

-15 अप्रैल, 2008 को कांगो के पूर्व में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 50 लोगों की मौत हो गई।

-20 अगस्त, 2008 को स्पेनएअर का 15 साल पुराना एमडी-82 मॉडल का विमान उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही मेड्रिड के बाराजास इलाके में आग के गोले में तब्दील हो गया। इस भयंकर हादसे में 154 लोग मारे गए जबकि 18 लोग घायल हुए।

-24 अगस्त, 2008 को किर्गिस्तान की एक प्राइवेट कंपनी इटेक-एअर का बोइंग 737-200 विमान बिसकेक हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में 65 लोग मारे गए जबकि 22 लोग बुरी तरह घायल हुए।

-14 सितंबर, 2008 को एरोफ्लोट बोइंग 737 विमान उराल पर्वत के पास हादसे का शिकार हो गया। इस घटना में कुल 88 लोग मारे गए, जिनमें छह विमानकर्मी थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+