निठारी कांड : पंधेर और कोली को सजा-ए-मौत
विशेष न्यायाधीश रमा जैन ने 14 वर्षीया रिम्पा हालदार के साथ बलात्कार और हत्या मामले में पंधेर और कोली को गुरुवार को दोषी करार देते हुए कहा था कि दोनों को शुक्रवार को सजा सुनाई जाएगी।
जहां पंधेर और कोली हत्या और बलात्कार मामले में दोषी पाए गए , वहीं कोली पर अगवा करने का भी आरोप है। दूसरी ओर पंधेर पर सबूतों को नष्ट करने का आरोप है।
रिम्पा के पिता अनिल हालदार ने गुरुवार को कहा था कि अदालत के निर्णय के बाद न्याय व्यवस्था पर उनका विश्वास और बढ़ गया है। उन्होंने कहा था, "मैं आशा करता हूं कि अदालत दोनों को मौत की सजा सुनाएगी।"
उल्लेखनीय है कि नोएडा पुलिस ने पंधेर और कोली को 29 दिसंबर 2006 को उसके डी-5 बंगला से गिरफ्तार किया था। पंधेर के बंगले के पीछे के नाले से पुलिस ने हड्डियां भी बरामद की थी। जांच से पता चला कि इस बंगले में चार महिलाओं और 15 किशोरियों के साथ बलात्कार किया गया और बाद में सभी की हत्या कर दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।