पूरे षड्यंत्र का खुलासा करे पाकिस्तान: प्रणब मुखर्जी (लीड-1)

मुंबई के हमले के सबूतों पर पाकिस्तान की ओर से दिए गए जवाब के बारे में शुक्रवार को लोकसभा में बयान देते हुए मुखर्जी ने कहा, "यह एक सकारात्मक प्रगति है, परंतु पाकिस्तान को इस पूरे षड़यंत्र को उजागर करना चाहिए।"

विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान से चल रहा आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए खतरा और कैंसर बन चुका है।

उन्होंने कहा, "हमारे साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने भी पाकिस्तान पर दबाव बनाया है ताकि उसकी सरजमीं पर मौजूद आतंकवाद के बुनियादी ढांचे और उसको मिल रहे समर्थन पर अंकुश लगाया जा सके। "

मुखर्जी ने कहा कि पाकिस्तान ने अपने आधिकारिक उत्तर में यह माना है कि पाकिस्तानी तत्व ही मुंबई में हुए आतंकवादी हमले में शामिल थे।

उन्होंने कहा, "भारत का यह लक्ष्य रहेगा कि मुंबई हमले के षड्यंत्रकारियों को सलाखों के पीछे लाया जाए और हम इस प्रक्रिया को आखिर तक जारी रखेंगे।"

गौरतलब है कि 26 नंवबर, 2008 को मुंबई के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए हमले में लगभग 175 लोग मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+