अंतरिम रेल बजट के मुख्य बिंदु (लीड-1)
* देश में बुलेट ट्रेन आरंभ करने के लिए व्यावहारिक अध्ययन आरंभ कर दिए गए हैं।
* इस वित्त वर्ष में रेलवे 900 अरब रुपये की रिकार्ड सरप्लस कमाई करेगा।
* पिछले पांच वर्षो में रेल यात्रियों पर कोई भार नहीं डाला गया।
* रेलवे को यात्रियों से होने वाली आय में 14 फीसदी का इजाफा हुआ।
* रेलवे ने माल ढुलाई में आठ फीसदी का विकास किया।
* रेल सुरक्षा बढ़ी है और दुर्घटनाओं में कमी आई है।
* 700 अरब रुपये का सरप्लस रेलवे की कार्यक्षमता बढ़ाने में उपयोग किया गया।
* चालू वित्त वर्ष में 367.73 अरब रुपये की राशि उत्पादकता और यात्री सुविधाओं में इजाफे में खर्च की गई।
* रेलवे और अधिक क्षमता वाले वैगन लाएगी।
* वर्ष 2009-10 के दौरान रेलवे 230 अरब रुपये खर्च करेगी।
* दिल्ली-मुंबई के बीच फ्रेट कॉरिडोर पर काम शुरू।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications